खटीमा में एक पूर्व प्रधान पर युवती से दुष्कर्म (Khatima Crime News) के प्रयास और उसकी मां से मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पहले घर में घुसा और युवती की मां के साथ मारपीट कर दी।
क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान पर युवती से दुष्कर्म के प्रयास और उसकी मां से मारपीट का केस दर्ज किया (Khatima Crime News) गया है। युवती ने तहरीर देकर बताया कि 23 अक्तूबर की रात वह अपने घर के आंगन में सो रही थी। आरोपी उनके घर में घुसा और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने उसकी मां का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिवार वालों ने बेहोशी की हालत में उसकी मां को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी हाकम सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।