फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली के अंदर ई -रिक्शा में रखा चोरी का बरामद ट्रैक्टर पार्टस। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
पुलिस ने गोदाम से ट्रैक्टर पार्ट्स चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आलापुर निवासी जगभूषण चुघ की नगर के रामराज रोड मंडी गेट के पास श्री राम ट्रैक्टर्स नाम से दुकान है। 14 अगस्त को दुकान के गोदाम का ताला टूटा मिला। गोदाम से ट्रैक्टर्स पार्ट्स, एक्सल इत्यादि सामान गायब मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गांव मुंडिया कला जूनियर हाईस्कूल के पास रईस अहमद, भूपेंद्र उर्फ कोबरा, अलताफ निवासी नंदपुर नरकाटोपा, रोहित निवासी नरखेड़ा, सैफ अली निवासी वार्ड नंबर तीन गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में इंस्पेक्टर संजय पांडेय, एसएसआई जसविंदर सिंह, एसआई दिनेश परिहार, शंकर राम, अशोक सिंह, ललित मोहन शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें