फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रवेश देने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर छात्र नेता ने शुरु किया आमरण अनशन

विज्ञापन
खटीमा के डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर आमरण अनशन में बैठा दीपक सिंह मुडेला एवं अन्य छात्र। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
एचएनबी महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने सहित पांच सूत्री मांगों के लिए छात्र नेता दीपक सिंह मुडेला ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को महाविद्यालय के एमए के छात्र दीपक सिंह मुडेला ने कॉलेज के मुख्य गेट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। मुडेला ने कहा कि महाविद्यालय में बीएससी, बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाए। साथ ही स्नातक प्रथम व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को उनके असाइनमेंट बेस पर प्रमोट करने, पिछले वर्ष के छात्रसंघ कोष को किताबों के लिए लाइब्रेरी को अनुदान करने, नए सत्र में एमकॉम एवं एमए भूगोल की कक्षाएं संचालित करने, खटीमा महाविद्यालय को कैंपस घोषित करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
जब तक मांगों का निराकरण नहीं होता है तब आमरण अनशन जारी रहेगा। वहां पंकज जोशी, तारिक खान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज सिंह कन्याल, सौरभ चड्ढा, राहुल चौहान, अमित गुरुरानी, मुकुल बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें