फोटो बाजपुर में करम सिंह पड्डा और जगतार सिंह बाजवा को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा देकर सम्मानित करते
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। किसानों की बैठक में गाजीपुर सीमा के किसान आंदोलन स्थल पर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य कुलविदर सिंह किंदा, युवा किसान नेता विक्रमजीत सिंह गिल ने भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा को शहीद भगत सिंह की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को रामराज रोड स्थित रायल गार्डन में आयोजित किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दो बार बाजपुर के बीस गांवों की भूमि समस्या का हल करने का भरोसा दिया था जो झूठा साबित हुआ है। अब इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं लगती है। पड्डा ने गाजीपुर सीमा पर 23 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि 23 मार्च को गाजीपुर बॉर्डर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन है। बाजवा ने कृषि कानूनों के बारे में किसानों को बताया। कहा कि आंदोलन को फतह करके ही किसान घरों को लौटेंगे।
युवा किसान नेता विक्रमजीत सिंह गिल ने कहा कि कृषि कानूनों और बाजपुर के बीस गांवों की भूमि मामले को लेकर क्षेत्र में आने वाले हर भाजपा नेता और मंत्री का विरोध किया जाएगा। संचालन प्रवीन कांबोज ने किया। वहां बाबा प्रताप सिंह, रजनीत सिंह, सतनाम सिंह, सोनू कंग, जगजीत सिंह, जाकिर, जसपाल, मंगा सिंह, पिंटू राणा आादि थे। (संवाद)