खटीमा के भूड महोलिया में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समस्याएं सुनते विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ?
- फोटो : KHATIMA
नानकमत्ता के विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा की अध्यक्षता में शनिवार को भूड़ महोलिया के राप्रावि परिसर में बहुउद्देशीय शिविर लगा। इसमें सड़कों की दुर्दशा, बिजली सहित सीसी रोड के मामले छाए रहे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिविर की जानकारी हमें नहीं दी गई। 24 फरियादियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कीं।
शिविर में उठीं शिकायतों पर विधायक डॉ. राणा ने लोनिवि और ऊर्जा निगम के ईई दीपक सैनी, जेई पवन उप्रेती, राम नगीना को तलब किया। शिविर में कलावती और भगवान ठाकुर ने आर्थिक सहायता, भूड़ महोलिया के ग्रामीणों ने बिजली पोल और ट्रांसफार्मर का मामला रखा।
पूरन सिंह, मनोज चंद ने रोड की दशा सुधारने की मांग उठाई। आदर्श कॉलोनी में जल निकासी का मामला भूपाल सिंह कार्की ने उठाया। इस दौरान परविंदर कौर मुंडेली एवं हबीब ने बेटी की शादी में आर्थिक सहायता न मिलने का मामला उठाया। शिविर का संचालन भुवन जोशी ने किया। वहां पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, गोपालनाथ गोस्वामी, किशोर जोशी, विमला बिष्ट, महेश राणा, मनोज चंद, बीईओ सोनी मेहरा, प्रभारी सीडीपीओ अमरजीत गहतोड़ी आदि थे।