फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला घर बैठे अमीर बनने के लिए चलाती थी अनैतिक देह व्यापार का धंधा

विज्ञापन
Falloup for Sex Worker Arested in Nanakmatta
विज्ञापन
सितारगंज। नानकमत्ता क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के धंधे में पकड़ी गई कॉल गर्ल महिलाओं ने पुलिस की पूछताछ में घर बैठे चंद दिनों में अमीर बनने के लिए अनैतिक धंधा करने का खुलासा किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे में नगदी के साथ ही आठ मोबाइल, 14 आधार कार्ड समेत आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद कीं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर की ओर से जिले में अनैतिक व्यापार, बाल विवाह, बालश्रम एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया है। इसी के तहत बीते रविवार को एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम दहला में एक महिला के घर छापा मारा। यहां महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ अनैतिक व्यापार करते हुए पकड़ी गई। घर से पांच अन्य युवक युवतियों को भी हिरासत में लिया गया था।
सोमवार को एसएसपी ने बताया कि यूनिट प्रभारी बसंती आर्य ने मकान मालकिन, उसकी बेटी, बेटे लखविंदर सिंह उर्फ सोनू के अलावा तीन अन्य युवतियों व ग्राहक उकरौली गांव के अनमोल व नलई के धर्म सिंह के खिलाफ 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज कर लिया। सोमवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि चंद दिनों में अमीर होने के लिए मकान मालकिन घर बैठे धंधा चलाती थी। इसके लिए ग्राहक अगर उन्हें एक हजार रुपये देते तो पांच सौ रुपये मालकिन को दिए जाते। टीम में यूनिट प्रभारी बसंती आर्य, नानकमत्ता थाने की एसआई मंजू पवार, कांस्टेबल रमेश चंद्र, बोविंदर कुमार, दिनेश चंद, महिला कांस्टेबल ज्योति शर्मा, ललिता बिष्ट आदि थे।
फोन से ग्राहकों को बुलाता था महिला का बेटा
सितारगंज। दहला गांव में चल रहे अनैतिक व्यापार में महिला का बेटा फोन के जरिये ग्राहकों को बुलाता था। एसएसपी ने बताया कि युवक ग्राहकों से फोन पर संपर्क करता था। उसके बाद जब वह घर पहुंचते थे तो महिला उन्हें अपना रिश्तेदार बनाकर घर पर रखती थी। अनैतिक व्यापार से गांव का माहौल खराब हो रहा था और ग्रामीण भी बेहद परेशान थे। बताया कि पूरे जिले में यूनिट सक्रिय रूप से काम कर रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें