फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई बॉयचांस मॉल में मिली एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री

विज्ञापन
रुद्रपुर ई बायीचांस मॉल में छापा मारकर सामान की जांच करते जिला विधिक सेवा प्राधिकारी के सचिव। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित ई बॉयचांस मॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने संयुक्त टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। मॉल में एक्सपायरी डेट का सामान पाया गया। टीम ने आटा और मूंग की दाल के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव को एक्सपायरी खाद्य व अन्य सामान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नामित किया है। सोमवार को उन्होंने संयुक्त टीम गठित कर किच्छा बाईपास पर स्थित ई बॉयचांस मॉल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मॉल में समाप्ति तिथि के बाद खाद्य सामग्री रखी मिली। टीम ने मॉल से माताश्री आटा व मूंग की दाल के सैंपल लेकर जांच के लिए फूड एंड लैब टेस्टिंग प्रयोगशाला में भेज दिया है। साथ ही एक्सपायरी सामग्री को सीलकर मॉल संचालक को नोटिस दिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने खाद्य विभाग टीम को मॉल संचालक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राहकों से एक्सपायरी सामान बेचने की शिकायत करने को कहा है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सेमवाल, सीनियर ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर कुमार, अभिहीत अधिकारी मनीष सिंह व कनिष्ठ सहायक ड्रग्स रक्षित बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें