फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिमी सेमीनार में शिक्षा पर दिया जोर

विज्ञापन
०टीमा में रहबर एजूकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित सेमीनार में बोलते मंगलौर हरिद्वार के विधायक काज? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। रहबर एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित सेमीनार में शिक्षाविदों ने शिक्षा के महत्व को बताया और समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने पर जोर दिया। सेमीनार के मुख्य अतिथि मंगलौर, हरिद्वार के विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए दूसरे पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं पहल करनी चाहिए। बताया कि सरकार किसी के घर नहीं आएगी। हमें शिक्षा एवं अच्छी तालीम के लिए घरों से बाहर निकलना होगा। अच्छी तैयारी के साथ शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना होगा।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष मेहंदी हसन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया का सचिव मनोनीत होने पर मुजाहिद ए उत्तराखंड अलहाज अल्लामा मौलाना इरफानुलहक कादरी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाहजादा अबसार सिद्दीकी, मोहसिन बेग तथा खालिद हुसैन ने किया। वहां पर डॉ. चंद्रशेखर जोशी, हरिशंकर पांडे चार्ली, डॉ. प्रशांत जोशी, रिजवान मलिक, साबिर हुसैन, सलीम रिजवी, मौलाना आरिफुलहक कादरी, अखलाक अंसारी, फिरोज अंसारी, भुवन कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें