खटीमा के मझोला में इंडिया मुस्लिम लॉ बोर्ड सचिव मौलाना इरफानुलहक कादरी का स्वागत करते लोग।
- फोटो : KHATIMA
नगर पंचायत मझोला में आयोजित तालीमी प्रोग्राम में इंडिया मुस्लिम लॉ बोर्ड सचिव मौलाना इरफानुल हक कादरी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बोर्ड सचिव मौलाना कादरी ने कहा कि हमें बच्चों को तालीमी शिक्षा देनी होगी।
उन्होंने इल्म की अहमियत को वक्त रहते समझने को कहा, ताकि बच्चों का भविष्य रोशन हो। उन्होंने शरीयत में किसी प्रकार की छेड़छाड़ को बदलाव नहीं करने और उसे बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीस उद्दीन और संचालन मौलाना रहीस उद्दीन ने किया। वहां सदर मो. दानिश खान, अख्लाक अंसारी, डॉ. आजममीर खान, नासिर खान, राशिद अंसारी, मौलाना इरशाद हुसैन, अब्दुल, वासिद, शराफत आदि मौजूद थे। (संवाद)