फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से होते हुए बंगाल तक पहुंचेगा विकास कार्य : लॉकेट चटर्जी

विज्ञापन
किच्छा में विजय संकल्प यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट व विधायक राजेश शुक्ला - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सांसद और उत्तराखंड की चुनाव सहप्रभारी लॉकेट चटर्जी ने बंगाली समाज को साधते हुए बंगाली भाषा में भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल की बेटी हूं बंगाल से आई हूं। उत्तराखंड देवभूमि है बंगाल भी नारी शक्ति की भूमि है। वर्ष 2022 में उत्तराखंड में फिर फिर भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार में देवभूमि से होते हुए सीधे बंगाल तक विकास कार्य दिखाई देगा।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा सिटी क्लब से शुरू होकर गल्ला मंडी, मुख्य बाजार से आंबेडकर पार्क पहुंची। इस दौरान यात्रा में बाइक सवार युवाओं ने अबकी बार 60 पार के नारे लगाए। आंबेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाली अभिनेत्री और सांसद लॉकेट चटर्जी, सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवअरोरा और विधायक राजकुमार ठुकराल को फूल माला पहनाई। रुद्रपुर के बाद संकल्प यात्रा किच्छा के लिए रवाना हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पहले हम विदेशों से बारूद, गोली, बंदूक खरीदते थे, लेकिन बीते सात सालों से हम 72 देशों से रक्षा उपकरणों का सौदा रहे हैं। दुनिया में सर्वे हुए हैं जिसमें चाय बेचने वाले पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बढ़ा नेता माना जा रहा है।
वहां प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर काला, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, विजय मंडल, सुरेश कोली, विकास शर्मा, भारत भूषण चुघ, तरूण दत्ता, अनिल चौहान, राजेश बजाज, महेंद्र सैनी आदि थे। विधायक ठुकराल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती जहां गुंडा राज है, रानी लक्ष्मी बाई की तरह गुंडा राज से मुकाबला करते हुए लोकप्रिय सांसद चटर्जी आज जनता से मिलने पहुंची हैं।
विज्ञापन

रक्षा राज्य मंत्री ने किया सैनिक स्मारक का उद्घाटन
शांतिपुरी। विजय संकल्प यात्रा अपराह्न ढाई बजे शांतिपुरी नंबर एक पहुंची, जहां रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सैनिक स्मारक का उद्घाटन किया।
शांतिपुरी में सैन्य स्मारक की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय निवासी गणेश दत्त जोशी ने मां कमलावती व पिता ईश्वरदत्त की स्मृति में करीब दो हजार वर्ग फिट जमीन स्मारक के लिए दान दी जिसमें निर्माण कार्य के बाद छह शहीदों व करीब 400 पूर्व सैनिकों के नाम अंकित किए गए हैं।
सांसद ने कहा कि भाजपा को बहुमत दिलाओ, विकास का कार्य आगे बढ़ाते रहेंगे। इस दौरान विधायक राजेश शुक्ला, महामंत्री संदीप कार्की, बंशीधर कांडपाल, रमेश चंद कांडपाल, कल्याण सिंह रौतेला, रेवाधर भट्ट, सुभाष जोशी आदि मौजूद थे। इससे पहले भाजपा नेता अजय तिवारी ने रक्षा राज्य मंत्री को तलवार भेंट कर अभिवादन किया। वहीं भाजपा नेता ने विशाल जुलूस निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। संवाद
विजय संकल्प यात्रा का किच्छा में जोरदार स्वागत
किच्छा। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम शिमला पिस्तौर में सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा के कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा ने तो आदित्य चौक पर विधायक राजेश शुक्ला की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भारत भूषण चुघ, शोभित शर्मा, अमित पुरोहित, अनिल जल्होत्रा, दीपक जल्होत्रा, हरीश खानवानी, प्रहलाद खुराना, दिनेश भाटिया, अक्षय अरोरा आदि थे। यहां से यात्रा रुद्रपुर रोड, डीडी चौक, एमपी चौक, हलद्वानी रोड होती हुई शांतिपुरी पहुुंची। डीडी चौक पर किशन गोयल, मनमोहन सक्सेना, रेणुका चौधरी, लता सिंह, देवेंद्र शर्मा आदि स्वागत किया।

किच्छा के ग्राम शिमला पिस्तौर में विजय संकल्प यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट व सांसद ?- फोटो : KITCHHA

किच्छा में विजय संकल्प यात्रा में अपने समर्थकों के साथ जाते भाजपा नेता अजय तिवारी- फोटो : KITCHHA

किच्छा में विजय संकल्प यात्रा में जाते अजय तिवारी व उनके समर्थक।- फोटो : KITCHHA

रुद्रपुर में लोगों को संबोधित करतीं सांसद लॉकेट चटर्जी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के आंबेडकर पार्क में फूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में विजय संकल्प यात्रा के रथ में सवार सांसद अजय भट्ट, लॉकेट चटर्जी व अन्य।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें