फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बंद रहे सितारगंज के पेट्रोल पंप

विज्ञापन
सितारगंज में दोपहर एक बजे तक पंप बंद रखकर बैठक करते विभिन्न पंपों के स्वामी व संगठनों के लोग। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
गुरुनानक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों संग मारपीट के मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों के साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने से पंप स्वामियों में आक्रोश है। क्षेत्र के करीब 18 पेट्रो पंपों पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक हड़ताल रही। उन्होंने जिला और कुमाऊं स्तर पर हड़ताल की भी चेतावनी दी। इधर, दोपहर तक तेल न मिलने पर वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को पेट्रोल पंप स्वामियों ने व्यापार मंडल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ गुरुनानक पेट्रोल पंप पर हड़ताल के दौरान बैठक की और घटना पर रोष जताया। पंप स्वामियों ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित पंप कर्मचारियों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन पीड़ित कर्मचारियों पर भी रिपोर्ट दर्ज कर दी। यदि उन पर दर्ज मुकदमा निरस्त नहीं किया गया तो जिला और कुमाऊं स्तर पर पंपों में हड़ताल की जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी बंद का समर्थन करने का आश्वासन दिया। ऑल इंडिया पेट्रोलियम एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है, बल्कि उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
पंप स्वामी बलजिंदर सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर की रात को गुरुनानक सर्विस स्टेशन में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई थी। सभी साक्ष्य व वीडियो क्लिपिंग पुलिस को सौंप दी गईं। मारपीट में घायल कर्मचारी का हल्द्वानी में इलाज हुआ। पुलिस ने अभी तक मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं मंगाई। बैठक में पहुंची तहसीलदार शुभांगिनी को पेट्रोल पंप स्वामियों व व्यापारियों ने घटना की जानकारी दी। कहा कि पुलिस प्रशासन ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो जल्द ही जिला और कुमाऊं भर के पंप बंद कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहां व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष किनरा, नरेश कंसल, राकेश गुप्ता, सुखदेव सिंह, पवन बड़सीवाल, महेश मित्तल, अजीत सिंह जोशन, देवेंद्रजीत सिंह, मक्खन सिंह, दीपेंद्र सिंघल, गुरदेव सिंह जम्मू, राज पपनेजा, सुरेंद्र कुमार, गदरपुर से प्रदीप, खटीमा के कमल चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें