फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से धान खरीद शुरु करने की मांग

विज्ञापन
खटीमा में तहसील परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू व किसान। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर एक अक्तूबर से धान खरीद, नवंबर प्रथम सप्ताह से चीनी मिल चलाने, गन्ने का निर्धारित मूल्य चार सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में भाकियू (चढूनी) के पदाधिकारियों ने जनजाति बहुल क्षेत्र को काबिज किसानों के नाम खतौनी में दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने स्टांप पेपरों के आधार पर धान बिक्री की व्यवस्था करने की मांग की है।
गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और 10 दिनों में भुगतान अदा करने की मांग की है। इस दौरान किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया और मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की है। वहां ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर, प्रकाश तिवारी, गुरविंदर सिंह, रणजीत सिंह, भुवन राणा, हरगोविंद गोगा, बलराज, गुरजिंदर सिंह, मनमोहन सोहेल, त्रिलोक सिंह, रक्षपाल सिंह, बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें