फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने बनाए रंगोली तो किसी ने जगमगाए दीये

विज्ञापन
सितारगंज जीएस कान्वेंट में रंगोली बनातीं बालिकाएं। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
जीएस कान्वेंट में दिवाली महोत्सव के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कक्षा एक और दो के बच्चों ने मां लक्ष्मी के चरण, कक्षा तीन से पांचवीं तक के बच्चों ने मिट्टी के दीये बनाकर सजाए। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों ने थाली सजाओ और कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों ने सुंदर लैंप सजाए और रंगोली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने रंगोली में रंगों के दीपक बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रबंधक गोविंद मित्तल, संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, सह संयोजक अरुण गुप्ता ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया। उन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रखकर दिवाली मनाने की अपील की। वहां पिंकी गर्ग, ज्योति, पूनम, हरिओम, रमेश बिष्ट, प्रकाश सुमंत विश्वास, कुलवीर कौर, सिम्मी, आयशा आदि थे। संवाद

सितारगंज जीएस कान्वेंट में दीये सजाते बच्चे।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें