रुद्रपुर में कलक्ट्रेट की छत पर चढ़कर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट की छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे रहे दो युवकों को देख प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने बमुश्किल समझाकर उन्हें नीचे उतारा। युवक कुमाऊं में ही सांस्कृतिक दल का ऑडिशन कराने की मांग कर रहे थे। युवकों का कहना है कि ऑडिशन के लिए उन्हें देहरादून भेजने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
संस्कृति कर्मी खटीमा निवासी सुंदर और रुद्रपुर निवासी मुकेश अपनी टोली के साथ शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। अपराह्न करीब एक बजे वह कलक्ट्रेट की छत पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
ओमिक्रोन के खतरे के बीच उन्हें ऑडिशन के लिए देहरादून भेजा जा रहा है, जो उचित नहीं है। इस बीच मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम भी पहुंच गई। वे मांग पूरी होने से पहले नीचे उतरने को राजी नहीं हुए। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने उन्हें प्रभावी प्रयास करने का आश्वासन दिया। उनके साथ आए सांस्कृतिक दलों के लोगों को भी समझाया, तब वे नीचे उतरे।