खटीमा के चटिया फार्म में रामलीला मंचन के दौरान राम-लक्ष्मण का हनुमान के साथ मिलाप का दृश्य।
- फोटो : KHATIMA
आदर्श रामलीला कमेटी चटियाफार्म में रामलीला मंचन के आठवें दिन प्रभु राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ सीता माता की खोज में निकले। जंगल में शबरी का मिलना, शबरी का राम और लक्ष्मण के लिए बेर एकत्र करने, वन में राम-लक्ष्मण का सुग्रीव और हनुमान से मिलाप तक की लीला का मंचन किया गया।
शबरी का पाठ महिला पात्र दीपिका जोशी ने निभाया। दीपिका के सुंदर अभिनय ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहां मुख्य अतिथि मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, मोहनी पोखरिया, कपिल सामंत, दिगंबर कन्याल, विमला बिष्ट, डॉ. दीप्ति, अंजनी, कुंदन मेहरा, हयात सिंह बुंगला आदि थे। रामलीला का संचालन धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने किया। संवाद