बाजपुर में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।
- फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव और शिव महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बाजपुर सेवा केंद्र में शिव परमात्मा का झंडा फहराया गया और प्रसाद बांटा गया।
सोमवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सेवा केंद्र की संचालिका बीके ज्योति ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा सेवा केंद्र से आरंभ होते हुए पहाड़ी कॉलोनी, रामराज, गेस्ट हाउस, गुरुद्वारा साहिब, मुख्य बाजार होते हुए वापस सेवा केंद्र में आकर संपन्न हुई। इस दौरान बीके ज्योति ने सभी को शिवजयंती का आध्यात्मिक रहस्य बताया और आजादी के अमृत महोत्सव की जानकारी दी। यात्रा में आए सभी प्रतिभागियों को विश्वसेवा की शपथ दिलाई गई। वहां पंकज, शिवानी, अनीता, वेद, प्रेम, गुरमीत, बीना, गणेश, रीना, गंगाराम, सरोज, प्रीत कौर, दलजीत, ममता, गोवर्धन, विजय, सोनू आदि थे। संवाद