फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में कांवड़ियों ने चढ़ाया जल

विज्ञापन
सितारगंज के झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक को लगी भीड़। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। महाशिवरात्रि के दिन क्षेत्र के ऐतिहासिक झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर पर कांवड़ियों के जलाभिषेक करने के साथ ही तीन दिवसीय मेले का भी आगाज हो गया। हजारों शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पूर्जा अर्चना की। सोमवार की देर देर रात से ही झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में कांवड़ियों के दल पहुंच गए। मंदिर परिसर में रात भर भोले का जागरण हुआ। जिसमें शिव भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के से ही मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतार लग गई, जो देर शाम तक चलती रही। झाड़ी के झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में कांवड़ियों के जलाभिषेक करने के साथ ही तीन दिवसीय मेले की भी शुरुआत हो गई। गत दिवस से ही दुकानदारों ने यहां दुकानें सजा दी थीं। कोविड के कारण पिछले दो वर्षों से मेला नहीं लग सका था। इस बार पुन: उत्साहपूर्वक लोग पहुंचे।
ग्रामीण संस्कृति को संजोये मेले में खाद्य पदार्थों की दुकानें सजी थीं। लोगों ने खूब खरीदारी की। झूले व मनोरंजन के साधनों पर बच्चों की खासी भीड़ रही। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह ने जागरण में शिरकत कर सभी महाशिवरात्रि की बधाई दी और सुबह कांवड़ियों के साथ जलाभिषेक किया। प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार व पुलिस के अलावा पीएसी के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन

इधर, नगर के सनातन धर्म मंदिर, मौनी बाबा शिव मंदिर, लौका गांव स्थित हाइवे किनारे महादेव महाकालेश्वर मंदिर मानसरोवर में भी श्रद्घालुओं ने पूजा अर्चना की और शिवलिंग पर जल चढ़ाया। शक्तिफार्म के तारक नाथ धाम, सुरेंद्रनगर, देवनगर, शिवतला गुरुग्राम व रूदपुर के शिव मंदिरों में तड़के ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही।

सितारगंज झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर परिसर में कतार में लगे शिवभक्त।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज के झाड़खंड़ेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें