फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में शीश नवाकर की सुख-शांति की अरदास

विज्ञापन
नानकमत्ता में अमावस्या पर्व पर पवित्र पंजा साहिब पर अरदास करते श्रद्धालु - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में शीश नवाकर गुरु महाराज से सुख शांति की अरदास की। धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध धर्म के ज्ञानियों ने संगत को गुरु की वाणी और इतिहास सुनाकर निहाल किया। श्रद्धालुओं ने डेरा कारसेवा पहुंच संतो से आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अमावस्या व श्री गुरुग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व के चलते हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरिमंदिर साहिब के दरबार में शीश नवा अपने और परिवार की सुख शांति की अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया। इस पूर्व श्रद्धालुओं ने प्रात: भोर में पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर पंजा साहिब की परिक्रमा कर मनौती मांगी।
पर्व के उपलक्ष्य में बाबा अलमस्त दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान मे लखमीर सिंह टेडी, गुरनाम सिंह परवाना, मुख्तयार सिंह सेवक, सुखचैन सिंह के कविसरी जत्थो के साथ ही हजूरी रागी तथा कथावाचकों ने संगत को गुरुओ की वाणी व इतिहास सुनाकर निहाल किया। धार्मिक दीवान का संचालन सुखविंदर सिंह एमए ने किया। श्रद्धालुओं ने अन्य धार्मिक स्थानों पर शीश नवा पर्व के उपलक्ष्य में सजे मेले का आनंद उठाया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर डेरे के संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरु का लंगर बरता गया। वहां बाबा तरसेम सिंह, बाबा गेजा सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, अजीत पाल सिंह, गुरुसाहब सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, निरवैर सिंह आदि थे।

नानकमत्ता में अमावस्या पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के लंगर हाल में लंगर छकते श्रद्ध- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता में अमावस्या पर्व पर धार्मिक दीवान में संगत को निहाल करता लखमीर सिंह टेढ़ी का कविसरी ज?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें