फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ कुमाऊं रैजीमेंट पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
खटीमा में विजय दिवस मनाते नौ कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिक। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। हम छ: कुमैइया, हामरो कुमाऊं यो छ: हमारो पहाड़ गीत के बोल के साथ कुमाऊं रेजीमेंट की नौ बटालियन ने विजय दिवस मनाया। 1963 में स्थापित कुमाऊं रेजीमेंट ने 6-7 सितंबर 1965 की मध्यरात पाक पर हमला बोला और विजय पताका फहराई थी।
विज्ञापन

टनकपुर रोड स्थित होटल में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ कैप्टन (सेवानिवृत्त) मानी चंद, कैप्टन (रि.) हरीश कापड़ी, कैप्टन (रि.) पुष्कर सिंह, कैप्टन (रि.) लक्ष्मण जोशी, कैप्टन (रि.) तेज सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विजय दिवस पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और शहीदों की वीरांगनाएं मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कुमाऊं रेजीमेंट की नवीं बटालियन की वीरता और सम्मान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन (रि.) मानी चंद एवं संचालन कैप्टन (रि.) हरीश कापड़ी ने किया। कैप्टन (रि.) पुष्कर सिंह ने कार्यक्रम में सम्मलित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वहां कैप्टन (रि.) फकीर सिंह, कैप्टन (रि.) जीवी पाल, कलावती, भूप सिंह, कैप्टन (रि.) सोवन सिंह, वीरांगना लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, पार्वती आदि मौजूद थे। यहां चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर, बनबसा और चंपावत से भी लोग पहुुंचे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें