फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनी दुर्गा महोत्सव का समापन

विज्ञापन
बाजपुर के मुख्य मार्ग से मां दुर्गा की मूर्ति को विर्सजन के लिए जाते श्रद्धालु। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
पांच दिनी दुर्गा महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में श्री मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया। न्यू पूर्वांचल महासभा की ओर से भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर 12 अक्तूबर को मंडी समिति में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी।
विज्ञापन

इस पांच दिनी दुर्गा महोत्सव के दौरान भजन, कीर्तन सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शनिवार को मुख्य मार्ग से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। उसके बाद श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में जाकर मां दुर्गा की मूर्ति का विधिवत विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के उद्घोषों के साथ खुशहाली की कामना की। वहां राजेंद्र प्रसाद पांडेय, रामवृक्ष महतो, सुरेश शुक्ला, गया प्रसाद मिश्र, चंद्रबली गुप्ता, बबन सिंह, अंगद यादव, अरुणा देवी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें