फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब युद्ध के सौ बरस पर समागम का आयोजन

विज्ञापन
नानकमत्ता साहिब में गुरमति समागम में दरबार साहिब में शीश झुकाते श्रद्धालु। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। ननकाना साहिब के साका (युद्ध) के सौ बरस पूरे होने पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। सैकड़ों सिख संगत ने दरबार साहिब में मत्था टेका और रागी और कविसरी जत्थों ने ननकाना साहिब के इतिहास का वर्णन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित समागम में शहीदी साका के उपलक्ष्य में बुधवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इस दौरान सजे धार्मिक दीवान में पंथ प्रसिद्ध शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर से आए जरनैल सिंह खुंडा के ढांढ़ी जत्थे, मुख्त्यार सिंह सेवक, उत्तराखंड सिख मिशन काशीपुर से आए प्रचारक मंजीत सिंह सहित हजूरी रागी जत्थे ने संगत को गुरुवाणी और ननकाना साहिब के इतिहास को सुनाकर निहाल किया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई थी। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, जसविंदर सिंह गिल, धन्ना सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, प्रकट सिंह, निशान सिंह, जरनैल सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे।

नानकमत्ता साहिब में गुरमति समागम में शबद कीर्तन करता हजूरी रागी जत्था।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें