फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में काली पूजा महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
शक्तिफार्म के गुरुग्राम में काली माता को नमन करते श्रद्धालु। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में मंगलवार रात चार दिवसीय काली पूजा महोत्सव की शुरुआत हो गई। युवा कांग्रेस नेता शिवम विश्वास ने मेला एवं पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया। पूजा शुरू होने के तीन दिन पहले से गांव की महिला टोली घर-घर देवी का डोला लेकर पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को मंदिर में काली माता की भव्य मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर व उसके परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंगलवार रात युवा कांग्रेस नेता शिवम विश्वास ने चार दिवसीय मेले और पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
रात भर चले पूजा अनुष्ठान में कई भक्तों ने व्रत रखकर माता की पूजा- अर्चना की। बुधवार सुबह प्रसाद बांटा गया। पूजा कमेटी अध्यक्ष दीपक सरकार ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार रात रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन एवं शुक्रवार को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। वहां ग्राम प्रधान विधान दास, राजेश नंदी, संजीव महाल्दार, सुभाष गोलदार, विधान राय, संजीत खान, निर्मल मंडल, अमित बैरागी, रमेन विश्वास, गोविंद मंडल, राकेश ढाली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें