फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को गेहूं काटना था, रात में मौत आ गई 

Tue, 03 Apr 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विमला और बलराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गेहूं के खेत में 11 हजार केवीए की लाइन का करंट आने से एक बटाईदार और महिला की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। दुर्घटना का कारण 11 हजार केवीए लाइन के खंभे में लगे इंसुलेटर का ब्रस्ट होना बताया गया है। दुर्घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


ग्राम देवकलां निवासी हरिदत्त उप्रेती की चार एकड़ जमीन पर पास के गांव नौसर निवासी बलराम सिंह (46) ने बटाई पर गेहूं बोया था। इसी से लगा विमला कापड़ी (47) पत्नी स्व. भुवन चंद्र कापड़ी का भी खेत था। बलराम सिंह को सोमवार सुबह ही गेहूं की कटाई करनी थी। इस कारण वह खेतों के पास ही रह रहा था। रविवार देर रात करीब 11:30 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवीए लाइन के खंभे का इंसुलेटर ब्रस्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी से खेत में पक चुकी गेहूं की फसल में आग लग गई। बलराम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए पानी डाल दिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी बीच वहां पहुंची विमला कापड़ी भी करंट की चपेट में आ गईं और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

खेतों में आग और बलराम एवं विमला कापड़ी की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आननफानन में अग्निशमन दल एवं पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, जिला परिषद सदस्य नवीन जोशी ने एसडीओ अंबिका यादव से मुलाकात कर पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। विद्युत विभाग ने दोनों के परिवारों को 80-80 हजार के चेक जारी किए, लेकिन 3.20 लाख की राशि जांच पड़ताल के बाद देने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें