फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक चोर

Sun, 31 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
चाोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से बरामद बाइकों में चार बाइकें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की हैं। पुलिस ने तीनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार को मुखबिर ने पुलिस को शक्तिफार्म के बाराकोली जंगल में चोरी की कुछ बाइकें बिकने की जानकारी दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक चंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ मिलकर शक्तिफार्म जंगल में दबिश दी। उन्होंने खरीद फरोख्त में लगे ग्राम भरौना थाना सितारगंज निवासी मलकीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह व कश्मीर सिंह पुत्र वचन सिंह को पांच बाइकों के साथ धर दबोचा। 

जबकि पहसैनी साधूनगर नानकमत्ता निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र बलवीर सिंह मौके से भागने में कामयाब रहा। जिसको पुलिस ने रविवार की सुबह महाराणा प्रताप चौक से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई बाइकों में बाइक (यूके06एक्स-9358) 20 जुलाई को उकरौली गांव से चोरी हुई थी। 
विज्ञापन


जबकि बिना नंबर की चार बाइकों को पूरनपुर पीलीभीत क्षेत्र के टाटर नगर से चुराया गया था। पुलिस ने पकड़े गए तीनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीम में एसआई देवेंद्र गौरव, एसआई केजी मठपाल, एएसआई नंदन सिंह राठौर, सुरेश टम्टा, कांस्टेबल शहनवाज अंसारी, रोहित गोस्वामी, दिगंबर खंडूरी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें