फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से प्लास्टर गिरा, शिक्षिका सहित छह बच्चे घायल

Tue, 22 Sep 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रूद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की छत का प्लास्टर गिरने से ट्यूशन पढ़ रही शिक्षिका सहित छह बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घायल बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


 अस्पताल पहुंचकर अभिभावक बच्चों को अपने साथ घर ले गये। बताते हैं कि घटना के वक्त करीब 12 बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे। सोमवार को स्कूल छुट्टी के बाद मेन रोड स्थित एक मकान में शिक्षिका आस्था शर्मा छात्र और छात्राओं को ट्यूशन पढ़ा रही थी।

 इस दौरान अचानक छत से सीमेंटेड प्लास्टर गिर गया। हादसे में शिक्षिका आस्था शर्मा, दीपिका, राहुल, आंचल, आरती सहित छह बच्चे घायल हो गए। मकान से चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


घायलों को नजदीक के डाक्टर आरके अग्रवाल नर्सिंग होम ले जाकर इलाज कराया गया। डा. अग्रवाल ने बताया कि बच्चों की हालत ठीक है। बताते हैं कि मकान पुराने होने के कारण छत से प्लास्तर टूट-टूट कर गिर रहा है। इसी मकान में शिक्षिका बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें