फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों से लैस बदमाशों का मोबाइल शॉप पर धावा

Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन


 न्यू इंडिया मोबाइल शॉप पर लूटपाट के इरादे से हथियारों लैस बदमाशों ने हमला बोल दिया। शॉप पर बैठे दुकान स्वामी के दोस्त नईम मियां को बदमाशों ने तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों और बदमाशों की छीना झपटी हो गई। एक सिपाही के हाथ पर काट कर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना से भड़के लोगों ने हंगामा कर थाना प्रभारी का घेराव कर तहरीर सौंपी।
घायल को गदरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को देर शाम हाइवे पर सरकड़ा तिराहे स्थित वार्ड नंबर तीन निवासी अब्दुल फईम की न्यू इंडिया मोबाइल शॉप की दुकान पर कार और बाइक पर सवार होकर करीब आधा दर्जन हथियारों से लैस होकर बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस वक्त दुकान स्वामी का दोस्त नईम मियां बैठा था। बदमाशों ने तमंचों की बटों से पीट-पीट कर नईम मियां को घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश दुकान के पीछे अब्दुल फईम के घर में घुस गये।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ बदसलूकी की। लेकिन चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कार में बैठकर कुछ बदमाश फरार हो गये। बाइक सवार बदमाशों को सिपाहियों ने दबोच लिया। लेकिन सिपाही राजेश यादव के हाथ में काट कर बदमाश बाइक छोड़कर नदी होकर फरार हो गये। सिपाही राजेश यादव का हाथ का अंगूठा जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों ने हंगामा कर थानाध्यक्ष सलाहउद्दीन का घेराव कर तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाजपुर के गांव चकरपुर, मुड़िया पिस्तौर में दबिश दी गई। आरोपी घरों से फरार हैं। बताते हैं कि मोबाइल शाप के स्वामी अब्दुल फईम का कंप्यूटर के पैसों के लेन देन का मामला है। जिसको लेकर कुछ लोग दुकान पर सोमवार को भी आये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें