फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थीतियों में महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में आने वाले संजयनगर खेड़ा निवासी एक महिला ने संदिग्ध हालात में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मामले की जानकारी मिलती इससे पहले ही मृतका के ससुराल और मायके के लोगों ने आपसी सहमती से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके चलते पुलिस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकी।
विज्ञापन



संजय नगर खेड़ा में रहने वाला श्रवण कुमार सिडकुल की किसी कंपनी में वाहन चालक के रुप में काम करता है। मंगलवार को श्रवण काम पर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी ज्योति (30) और दो बेटियां घर पर ही थी।

देर रात को जब श्रवण घर लौटा तो ज्योति कमरे में लगे पंखे के कुंडे से लटकी थी। श्रवण ने ज्योति को पंखे से नीचे उतारा। सूचना पर श्रवण के ससुराल वाले पहुंचे और दोनों ने आपसी सहमति से मृतका ज्योति का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें