फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार में पकड़े गये लोगों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की पॉश सिंह कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने के बाद बुधवार को तीन महिलाओं समेत सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया। अब पुलिस महिलाओं से मिले फोन की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन



मंगलवार शाम पुलिस ने सिंह कॉलोनी की गली नंबर सात में छापा मारकर महिला सरगना सहित दो महिलाओं और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से आठ मोबाइल, एक टैब, नौ हजार की नगदी और एक फोन डायरी भी बरामद हुई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी बिलासपुर के भट्टी टोला निवासी चंद्रपाल, रिंकू और फाजिल समेत तीनों महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सभी को जेल भेज दिया है। रैकेट से जुड़े और लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस फिलहाल महिलाओं के पास मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कॉल डिटेल खंगालने के बाद रैकेट से जुड़े कई और लोगों के चेहरे भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें