फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख कीमत की गांजा, चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नशे का कारोबार करने वाली दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिलाओं के पास से सवा किलो गांजा और 180 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि एएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को उनके नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। मोहल्ला नत्थासिंह में तिराहे पर इसी मोहल्ले की रहने वाली नन्ही देवी पत्नी दयाराम, लीला उर्फ लल्ली पत्नी पृथ्वी सिंह को चरस बेचते गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों के पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा और 180 ग्राम चरस बरामद की। महिलाओं ने बताया कि उन्हें इसी मोहल्ले का रहने वाला कमलेश मास्टर रामनगर से लाकर गांजा चरस उपलब्ध कराता है। इसे छोटे-छोटे पाउच बनाकर उन्हें बेचते हैं। इस पर कोतवाल अबुल कलाम ने टीम के साथ आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम का नेतृत्व ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें