फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कंपनी का सेल्स मैनेजर हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मृत व्यक्ति का बीमा कराकर आठ लाख की रकम हड़पने के मामले में कुंडा थाना पुलिस ने बीमा कंपनी के सेल्स मैनेजर को दबोच लिया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम भवानीपुर निवासी महेश सागर पुत्र प्रेम सागर ने 16 जनवरी को कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई गणेश सागर का निधन वर्ष 2016 में हो गया था। आरोप है कि ग्राम मलपुरी निवासी सिमरनजीत सिंह और नारायणपुर निवासी हरकेश सिंह ने कागजों में उसके भाई को जिंदा दर्शाकर उसके नाम से आठ लाख की बीमे की रकम हड़प ली।

जांच के दौरान मामले में ग्राम करनपुर निवासी ओंकारदीप सिंह, बजाज एलायंस बीमा कंपनी के सेल्स मैनेजर बदरपुर (दिल्ली) निवासी विजेंद्र सिंह और एजेंट पटना निवासी राजकुमार पासवान की भूमिका भी उजागर हुई। कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में हरकेश सिंह व ओंकारदीप सिंह को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


एक अन्य आरोपी बजाज एलायंस के सेल्स मैनेजर विजेंद्र को शुक्रवार शाम हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें