फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म के आफिस में पड़ा मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। संदिग्ध हालात में गोली लगने से पोल्ट्री फार्म कर्मी की मौत हो गई। उसका शव पोल्ट्री फार्म के ऑफिस से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके से तमंचा कब्जे में लिया है। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम फैजुल्लागंज निवासी पवन कुमार (24) पुत्र पुरुषोत्तम सिंह यहां हजीरों गांव में काशीपुर के एक अधिवक्ता के पोल्ट्री फार्म पर काम करता था। बुधवार दोपहर वह काम निपटाकर अपने घर चला गया, लेकिन वाहन में माल लोड कराने की बात कहकर पोल्ट्री फार्म स्वामी ने उसे वापस बुला लिया। शाम को पवन पोल्ट्री फार्म पर ही रुका। बृहस्पतिवार को उसका शव ऑफिस में जमीन पर पड़ा मिला। ऑफिस में बाहर से ताला लगा था, लेकिन साइड की खिड़की खुली हुई थी जिसमें से कोई आसानी से अंदर-बाहर आ जा सकता था।
घटना की सूचना पोल्ट्री फार्म के एकाउंटेंट बबलू ने पोल्ट्री फार्म स्वामी और पवन के परिजनों को दी। सूचना पर सीओ वीर सिंह, एसएसआई एनके बचकोटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पवन के शव के पास पड़ा 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सैंपल एकत्र किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए मृतक के गांव से आए लोगों ने पुलिस को घेराव भी किया। पवन कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। उससे बड़े तीन भाई रवि कुमार, अवनीश कुमार, रजनीश कुमार हैं। सीओ वीर सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनके मोबाइल भी कब्जे में ले लिए हैं। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
हत्या या आत्महत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जसपुर। पोल्ट्री फार्म के आफिस में मृत मिले पवन कुमार के परिजन जहां उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं वहीं, साक्ष्य इस घटना में सुसाइड की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। घटना से पूर्व भाई को भेजी गई ऑडियो में पवन कुछ लोगों पर अपना बकाया होना बता रहा है। इससे इतर, प्रेम प्रसंग के एंगल को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पवन की कनपटी पर गोली बहुत करीब से लगी है। उसकी हथेली पर भी काला निशान बना हुआ है। ऐसे में पुलिस को उसके खुदकुशी करने का शक हैै। पुलिस का कहना है कि पवन की मौत की सूचना पर एक युवती उसके पैतृक गांव से घटनास्थल तक पहुंच गई। यह युवती उसकी प्रेमिका बताई गई है। बार-बार बेहोश होने के कारण युवती भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।
सीओ वीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। उनकी सीडीआर निकाली जा रही है। उससे केस को सुलझाने में काफी हद तक मदद मिलेगी। जांच में पुलिस के हाथ एक ऑडियो क्लिप भी लगी है जिसमें मौत से पहले पवन ने अपने भाई को भेजे गए संदेश में फार्म स्वामी समेत कुछ और लोगों पर बकाया होने की जानकारी दी है। वह फार्म स्वामी पर 1.70 लाख रुपये बकाया होने की बात कह रहा है।
उधर, मृतक के परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑफिस में बाहर से ताला लगा था और ऑफिस की चाबी फार्म के स्वामी के पास ही रहती थी। उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। इधर, फार्म स्वामी ने बताया कि वह घटना के दौरान घर पर थे, जो पोल्ट्री फार्म से 30 किलोमीटर दूर है। उस पर पवन के अनुसार बताई रकम से कम बकाया है।

जसपुर में घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर के पोल्ट्री फार्म के आफिस में बाहर से लगा ताला।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई को घेरते परिजन व अन्य।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें