एसडीएम के व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग के लिए अधिवक्ताओं ने नारेेबाजी कर करीब दो घंटे तक धरना दिया। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा वर्मा के अमर्यादित व्यवहार की शिकायत की है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएम से एसडीएम के तबादले की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि एसडीएम का तबादला न होने तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बार एसोसिएशन के सचिव संदीप सहगल, मनोज निगोतिया, अब्दुल सलीम, प्रसून वर्मा, ब्रजेश कुमार, शैलेंद्र मिश्रा, सचिन नाडिग, ओमप्रकाश अरोरा, जयनंदन अग्रवाल आदि थे। (संवाद)