देहरादून में विधायक का स्वागत करतीं पुलिस परिवार की महिलाएं।
- फोटो : RUDRAPUR
विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में राज्य में प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की पैरवी की। कहा कि बढ़ती जनसंख्या से आवास, रोजगार एवं आर्थिक समानता सहित प्राकृतिक संसाधन प्रभावित हो रहे हैं।
विधायक ठुकराल ने सुझाव दिया कि दो से अधिक बच्चे होने पर किसी सरकारी या अर्द्धसरकारी नौकरी के साथ ही हर तरह की सरकारी सुविधा वंचित किया जाए। किसी भी प्रकार का चुनाव लड़ने तथा लाभकारी पदों पर मनोनयन से भी वंचित करने का प्रावधान हो।
विधायक ने खटीमा पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम महतोष संजय नगर से ग्राम नवागंज स्थित शहीद बलजीत सिंह की प्रतिमा तक चार किलोमीटर जर्जर सड़क का मुद्दा भी उठाया। कहा कि इस सड़क के निर्माण की घोषणा वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कर चुके हैं।
पुलिस कर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग का समर्थन करने और मुद्दे को शासन स्तर पर उठाने पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने विधायक राजकुमार ठुकराल का रेसकोर्स स्थित विधायक निवास पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके साथ ही इस मुद्दे में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। वहां पर बबली रैटवाल, उर्मिला चंद, नीात रावत, कल्पना बिष्ट, आशा, पूजा, आशा, कल्पना, दीप्ति आदि सहित कई महिलाएं थी।