खटीमा में निष्प्रयोज्य वस्तुओं से सजावटी वस्तुएं बनातीं युवतियां।
- फोटो : KHATIMA
सहयोग फाउंडेशन की ओर से मीरा यूथ डेवलपमेंट सोसायटी में रिसाइकल हो सकने वाले निष्प्रयोज्य वस्तुओं से सजावटी वस्तुएं बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने कांच की इस्तेमाल की गई बोतलों में आकर्षक ग्लास पेंटिंग कर फाइन एलईडी फिट कर सजावटी उत्पाद तैयार किए। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में अंजू भट्ट ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी दी।
बताया कि ग्रामीण स्तर पर युवा, महिलाओं के मध्य विज्ञान व तकनीकी का इस्तेमाल कर कुटीर उद्योग स्तर के ऐसे स्टार्टअप लाए जाने की जरूरत है जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हो। नेहल गुप्ता के मार्गदर्शन में 100 प्रतिभागियों ने हरित तकनीकी पर आधारित 50 डेकोरेटिव बोतलें तैयार कीं। मीरा कापड़ी ने कहा कि इन उत्पादों को शहर में प्रदर्शनियों में रिसाइकल व ऊर्जा की बचत संबंधी जागरूकता के लिए आम लोगों के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे। संवाद