फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश जारी न करने पर भड़के पर्यावरण मित्र

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम गेट पर प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर 11 सूत्री मांगों पर कोरा आश्वासन देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों ने कहा कि नियमितीकरण, वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर 19 से 27 जुलाई तक कार्य बहिष्कार किया गया था।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद उन्होंने कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया था। अभी तक इसका कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार पर्यावरण मित्रों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी के कारण अब कर्मचारियों को दोबारा विरोध करने को बाध्य होना पड़ रहा है। कहा कि इसके विरोध में बृहस्पतिवार तक धरना दिया जाएगा। वहां पर सुनील रोतगी, सुरेश कुमार मुल्तानी, मुकेश राजौरिया, राजीव खैरालिया, संदीप आजाद, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें