डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल स्कूल में दीपावली पर्व पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक धीरेेंद्र चंद्र भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राम चरितमानस के किरदार व चौपाइयों के सुंदर गायन का मंचन किया।
छोटे बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न आदि के चरित्र का चित्रण सुंदर वेशभूषा पहनकर किया। कुछ विद्यार्थियों ने हनुमान के सेवा धर्म को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। दीया मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। स्कूल प्रबंधक भट्ट ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहां प्रधानाचार्य अंजू भट्ट, चंद्रकांत पनेरु, प्रेमा भट्ट, मनीष चंद, विक्टर आईवन, गीता पांडेय, प्रभा जोशी, सुनीता बोरा, ऊषा चौसाली, मनीष ठाकुर, सुरेश ओली, सुरेंद्र रावत आदि थे।
इधर दीपावली पर्व पर हेल्पलाइन पब्लिक स्कूल में रंगोली एवं दीया बनाओ व थाली सजाओ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्कूल प्रबंधक प्रवीण अग्रवाल ने बच्चों को दीपावली पर्व की बधाई दी।
स्कूल परिसर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में करफी, गुरलीन, माधवी ने प्रथम स्थान एवं पूजा, कविता, दिव्या, मंतशा सहित अन्य प्रतिभागियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक नवीन अग्रवाल ने बच्चों के के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहां प्रधानाचार्य मोहन सिंह, पवन सक्सेना, कविराज भट्ट, राजेश मौर्य, शहनाज, नमिता तिवारी, कुसुम अग्रवाल, लक्ष्मी भट्ट, रेनू मुरारी, पूजा भट्ट, भागीरथी बोहरा, रेखा चिल्कोटी, दीपा जोशी थे। संवाद
खटीमा के डायनेस्टी गुरुकुल स्कूल में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, सीता आदि की वेशभूषा में बच्च?- फोटो : KHATIMA