फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1970 के दौर का फैशन फिर युवाओं में करने लगा ट्रेंड

विज्ञापन
संदीप कामरा, व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
1970 के दशक का बेहद लोकप्रिय फैशन बेल बॉटम जींस एक बार फिर युवाओं की पहली पसंद बन गई है। मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे महानगरों में लोकप्रिय होने के बाद अब उत्तराखंड में भी इसका ट्रेंड बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

जिस तरह लड़कियों के फैशन में प्लाजो एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। उसी तरह गुजरे जमाने की बेल बॉटम (स्ट्रेट फिट, बूट कट) जींस युवाओं को अपना दीवाना बना रही है। इसका फैशन बाजार में दिसंबर से काफी चलन में आ गया है। युवाओं की मानें तो बेल बॉटम जींस पहनने में काफी आरामदायक है और स्टाइलिश भी। बाजार में नॉन ब्रांडेड में बेल बॉटम जींस के दाम 600 से लेकर 900 रुपये के बीच हैं।
खास बात यह है कि इसे हर वर्ग का युवा खरीदकर पहन सकता है। बाजार में बेल बॉटम जींस पॉकेट में टैटू होने के साथ ही यह हार्ड वॉश, बॉटम वाश और कई रंगों में मिल रही है। इसके साथ चैक शर्ट, राउंड नेक स्वेटर और नोक वाले जूतों की मांग भी बढ़ गई है, जो इसमें काफी फिट लग रहे है। यूं कहें तो बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना के दौर का फैशन फिर से लौट आया है। यह लंबे, पतले युवाओं में ज्यादा फिट लगती है। लड़कों के साथ-साथ लड़कियों में भी इनकी दिलचस्पी बढ़ी है।
विज्ञापन

फिल्म बेल बॉटम से जींस हुई हिट
रुद्रपुर। अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम के आने से लोगों के बीच इसकी यादें फिर से ताजा हो गई हैं। इससे युवाओं में क्रेज बढ़ा और दुकानों में मांग बढ़ने लगी। इसके चलते जींस के उत्पादन और ब्रिकी में बढ़ोतरी हुई है। यह सबसे लोक प्रिय परिधान बन गई है। संवाद
घंटी की तरह दिखने के कारण नाम पड़ा बेल-बॉटम
रुद्रपुर। घंटी की तरह दिखने और घुटने के नीचे से चौड़ी होने के कारण इसका नाम बेल बॉटम पड़ा है। वहीं, 17वीं शताब्दी में अमेरिकन नेवी के जहाज में काम करने वाले कर्मचारी इसे पहना करते थे। ताकि कोई नाविक पानी में गिर जाता तो वह उसे बेल बॉटम पैंट को जूतों या जूतों के ऊपर से खींच सकते थे। इससे यह जीवन रक्षक के रुप में भी उपयोग में लाई जाती थी। संवाद
बेल बॉटम जींस इस समय युवाओं की पहली पसंद बन गई है। आरामदायक होने के साथ ही कीमत भी कम है। इसके आने से नैरो जींस की मांग थोड़ी कम हो गई है। बेल बॉटम फिल्म से लोकप्रिय होने के बाद यह जींस बाजार में आसानी से उपलब्ध हो रही है। रोजाना 10 से 15 लोग बेल बॉटम जींस की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

- संदीप कामरा, व्यापारी।

बेल बॉटम जींस की फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बेल बॉटम जींस दिखाता दुकानदार।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें