फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीम बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

विज्ञापन
बाजपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष अजीम को नियुक्ती पत्र सौंपते जि? - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान ने कहा कि सेवा ही संकल्प अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। एक लक्ष्य के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रत्येक ग्राम को सैनिटाइज करेगा।
विज्ञापन

प्रथम बार बाजपुर आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गफ्फार खान का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान ने नगर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी अधिवक्ता अजीम अहमद चौधरी को संगठन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी सूरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, इदरीश अहमद, इरफान अली, अहमदुल्लाह, जाकिर हुसैन, जफर हुसैन, शादाबा इदरीसी, शाहनवाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें