फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर आबकारी और एसओजी का छापा

विज्ञापन
बाजपुर बेरिया दौलत रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में जांच करती आबकारी, पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। आबकारी, एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर शाम को नगर की एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारा। जांच में अंग्रेजी शराब के स्टॉक में भारी खामियां मिली हैं। इस पर टीम की ओर से अधिकृत विक्रेता को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को शिकायत के आधार पर आबकारी इंस्पेक्टर लालूराम ने एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बेरिया दौलत रोड स्थित अंग्रेजी शराब की एक दुकान खुलवाकर जांच पड़ताल की। इस दौरान स्टॉक में भारी खामियां मिली। सूचना पर अंग्रेजी शराब केे अधिकृत विक्रेता भी मौके पर पहुंच गए। आबकारी इंस्पेक्टर लालूराम ने बताया कि अधिकृत विक्रेता को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद, प्रभात चौधरी सहित अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल रहे। चर्चा है कि नगर क्षेत्र में शराब की दुकानों के शटर बंद होते है लेकिन कर्मचारी अंदर ही मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें