फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगाने का वांछित ईनामी आरोपी एसओजी टीम ने दबोचा

विज्ञापन
Aresting For Pocso Act in Kashipur
विज्ञापन
काशीपुर। किशोरी को भगाने के मामले वांछित चल रहे ढाई हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया है। वह एक बच्चे की मां बन चुकी है।
विज्ञापन

आईटीआई थाने में एक व्यक्ति ने बीती 11 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोहरी वकील निवासी सूरजपाल उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूरजपाल के खिलाफ धारा 363, 366 व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब से आईटीआई थाना पुलिस को आरोपी सूरजपाल की तलाश थी।
लंबे समय तक आरोपी के पकड़ में न आने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने उसकी गिरफ्तारी पर ढाई हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी। एक सूचना के आधार पर एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सूरज पाल को टांडा तिराहे से बरामद कर लिया। एसओजी ने उसके कब्जे से पीड़िता को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

चार माह पूर्व पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया हैं। पुलिस ने बच्चे और उसकी मां को आईटीआई थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी का पॉक्सो एक्ट में चालान कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद पुलिस कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें