फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 60 के पार का लक्ष्य करेंगे पूरा

विज्ञापन
सितारगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मार्ल्यापण करते भाज? - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य वक्ता पार्टी के जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक काम करें। पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। मंडल प्रभारी वरुण अग्रवाल ने दावा किया कि इस बार 60 सीटों के पार लाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामलीला भवन में आयोजित बैठक की शुरुआत में कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद अगले विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी वरुण ने कहा कि वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, इसके लिए सभी को जागरूक करने की जरूरत है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास नारे के साथ काम कर रही है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा व संचालन मंडल महामंत्री आदेश चौहान व राजू नगदली ने किया। समापन पर कारगिल युद्ध में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। वहां भाजयुमो नेता मुकेश सनवाल, सुमन राय, सुराज खान गुड्डू, चंदन कश्यप, नरेश ठाकुर, सतीश उपाध्याय, जया जोशी, सुलोचना रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें