फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में धरना देतीं भोजन माताएं। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
भोजन माताओं ने पांच हजार रुपये मानदेय और नौकरी से नहीं निकालने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जाई है। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोनों मांगों पर आदेश जारी नहीं होने पर 21 अक्तूबर को देहरादून में सीएम आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन के बैनर तले भोजनमाताएं कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुईं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए परिसर में जुलूस निकाला और धरना दिया। उन्होंने कहा कि बीते 19 जुलाई को मुख्यमंत्री ने भोजनमाताओं को पांच हजार रुपये मासिक मानदेय देने की घोषणा की थी।
इसके अलावा किसी भी भोजन माता को कार्य से नहीं हटाने की बात कही थी, लेकिन शासन की ओर से इसका आदेश जारी नहीं होने से भोजनमाताओं को स्कूल से निकाला जा रहा है। कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे भूख हड़ताल करेंगी। उन्होंने एसडीएम प्रत्यूष सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहां पर यूनियन की अध्यक्ष रेखा राना, सुखविंदर कौर, मुन्नी देवी, किरन देवी, राममूर्ति, तेजवती, पुष्पा देवी, रामवती, शांति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें