फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में लिया दो सिर वाले बच्चे ने जन्म 

Sun, 27 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मसूरी निवासी महिला ने दिया बच्चे को जन्म
  • डॉक्टरों की सघन देखरेख में रखा गया नवजात
विज्ञापन
दो सिर वाले बच्चे जन्मे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दून में दो सिर वाले शिशु ने जन्म लिया है। मसूरी निवासी महिला के शिशु को जन्म के बाद से ही न्यूनटल इंटेनसिव केयर यूनिट (निकू) वार्ड में रखा गया है। शिशु को फिलहाल चिकित्सकों की सघन देखरेख में रखा गया है। 
विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में मसूरी निवासी महिला को भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर महिला को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे सर्जरी के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 

शिशु का गर्दन से नीचे का हिस्सा जुड़ा हुआ है। उसके दो सिर हैं, जबकि नीचे का हिस्सा सामान्य है। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा. चित्रा जोशी ने बताया कि जन्म के बाद से ही शिशु को निकू वार्ड में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की तबियत में नहीं सुधार, दून में यह पहला मामला

डॉक्टर
बच्चे की तबियत में रविवार को भी किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। हालांकि चिकित्सक लगातार उसके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे शिशु को कंजोइंड बेबी या सिएमिस ट्विंस कहा जाता है। 

सामान्य तौर पर इस तरह के मामले बेहद दुर्लभ होते हैं। 50 हजार से दो लाख मामलों में से एक में ऐसा होने की संभावना होती है। राजधानी में अपनी तरह का यह पहला मामला है। 

छुपाए रखा गया मामला
अस्पताल में दो सिर वाला शिशु पैदा होने का मामला कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों से छुपाए रखा। कम से कम अधिकारियों के बयान के आधार पर तो यह कहा जा सकता है। 

यहां तक कि विभागाध्यक्ष और मेडिकल कॉलेज के चिकित्साधीक्षक तक ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया। एक दिन बाद तक दोनों अधिकारी बच्चे के जन्म की जानकारी से इनकार करते रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें