फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबन-कद्दूखाल सड़क के लिए ग्रामीणों का धरना शुरू

विज्ञापन
टिहरी के कद्दूखाल में कालाबन-कद्दूखाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सकलाना पट्टी में कालाबन तेगना-कद्दूखाल पांच किमी मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कद्दूखाल में क्रमिक धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों को पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही सड़क की स्वीकृत नहीं दी जाती तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

कालाबन की प्रधान ममता ने कहा कि लोनिवि को सड़क बनाने का प्रस्ताव कई बार भेजा गया, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे गुस्साए गांव के सुंदर सिंह भंडारी, सोबन सिंह बिष्ट, रणवीर सिंह, महादेव सकलानी, बनवारी लाल और संजय सिंह कंडारी ने बुधवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को क्षेत्र के मजगांव, उनियाल गांव, सेमवाल गांव, हवेली, मरोड़ा, जाडगांव, सेमवाल गांव तल्ला आदि गांव के लोगों ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क की स्वीकृति जल्द नहीं दी जाती, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर भरत सिंह भरगाई, सुरेश डबियाल, राजेंद्र सिंह कंडारी, अजयपाल सिंह कंडारी, ज्ञानदास, विजयपाल सिंह, रूप सिंह राणा, चतर सिंह राणा, शेर सिंह भंडारी और विजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें