राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में कॅरिअर काउंसलिंग सेल की पहल पर ‘योग में रोजगार की संभावनाएं’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को योग से होने वाले लाभ और स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी दी गई।
कॅरिअर काउंसिलिंग सेल की संयोजक डा. तनु आर बाली ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग के क्षेत्र में रोजगार की असीमित संभावनाएं हैं। योग रोजगार के अलावा मानव को स्वस्थ भी रखता है। प्राचार्य डा. छाया चतुर्वेदी ने कहा कि योग जीवन दर्शन का अभिन्न अंग होने के साथ रोजगार का भी साधन है। कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा ने अविरल धारा के रूप में योग को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्य वक्ता हिमालयन दृष्टि योगशाला के अमित सिंह ने योग के क्षेत्र में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स के बारे में जानकारी दी। सुरबी योग के संस्थापक योगेंद्र चौहान ने बताया कि योग में किस तरह से बेहतर कॅरिअर बनाया जा सकता है। अमित ने छात्र-छात्राओं को योगासन भी कराया। इस मौके पर गुंजन जैन, डा. संगीता बहुगुणा, डा. रेखा, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, विकास और निखिल मौजूद थे।