फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने बौराड़ी में स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बाजार में जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि वह कई दिनों से स्मैक तस्करी से जुड़े थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बढ़ती नशाखोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस को जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में नशा तस्करों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को बौराड़ी साईं चौक के पास दो आरोपियों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पंकज (32) के पास 4.10 और लक्ष्मण (21) के पास से 3.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें