फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टिहरीवासियों को नहीं मिल रही अपने हक की बिजली’

विज्ञापन
नई टिहरी में श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण करते कर्नल (से.नि.)अजय कोठियाल। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होने के बाद टिहरी पहुंचे कर्नल अजय कोठियाल (से.नि.) ने समर्थन मांगा। उन्होंने वीसी गबर सिंह का जिक्र कर पूर्व सैनिकों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करते हुए कहा कि यूथ फाउंडेशन के जरिए राज्य के 12 हजार युवा पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यहां बौराड़ी में आयोजित जनसभा में कर्नल कोठियाल ने कहा कि माना जाता है कि गंगोत्री सीट जीतने वाली पार्टी की ही प्रदेश में सरकार बनती है। इसलिए पार्टी ने उन्हें सीएम का चेहरा घोषित कर गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने को कहा है। उन्होंने राज्य की तरक्की के लिए उत्तराखंड के लोगों से आप की मजबूती के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि टिहरी में बड़ा बांध बनाया गया है, लेकिन लोगों को अपने हक की बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे पहले कर्नल कोठियाल ने चंबा में वीसी गबर सिंह स्मारक और नई टिहरी में श्रीदेव सुमन स्मारक में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बसपा सहित कई अन्य 180 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कर्नल कोठियाल ने बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली और विजय प्रकाश शाह को टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता औतार सिंह राणा, समीर रतूड़ी, हर्षित नौटियाल, गणेश भट्ट, कैलाश व्यास, उत्तम भंडारी, अमरेंद्र बिष्ट और रमेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें