फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने पदोन्नति की मांग लेकर दो घंटे का कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे कर्मियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने एक सितंबर से बेमियादी कार्यबहिष्कार शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के विभिन्न पदों पर पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में शासनस्तर पर वार्ता भी हुई। बावजूद मांगों का निराकरण नहीं हुआ है। एक सितंबर से दो दिन का पूर्ण कार्यबहिष्कार किया जाएगा। धरना देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र, सचिव अजय कुंवर, अनिल भारती, विकास सिंह, संजीव चौहान, सुलेखा सपालोक, अमरान अली, अभय कश्यप आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें