टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद
नई टिहरी। युवा कल्याण विभाग की पहल पर पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 100 मीटर दौड़ में नरेंद्रनगर के विवेक ने प्रथम रहा।
पहले दिन की प्रतियोगिता में कीर्तिनगर, जौनपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बौराड़ी स्टेडियम में डीएम मयूर दीक्षित और सीडीओ मनीष कुमार ने खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीडीओ मनीष कुमार ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के तहत प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि पहले दिन तीनों आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में विवेक प्रथम, पवन द्वितीय और पवन तृतीय, 200 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, पृथ्वीपाल द्वितीय और आयुष तृतीय, 800 मीटर दौड़ में अखिल प्रथम, समीर द्वितीय और जितेश तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम, राहुल द्वितीय और दीपांशु तृतीय रहे। संवाद