फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पांच माह से नहीं खुला भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की सुस्ती से ग्रामीणों को धन और समय का नुकसान
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाॅक में पांच माह पहले आपदा से क्षतिग्रस्त भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग पर आवागमन ठप होने से लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है।
क्षेत्र में पांच माह पहले हुई भारी बारिश के कारण ओण पट्टी में 11 जुलाई को भेलुंता मय हलेथ मोटर मार्ग का करीब 20 मीटर सड़क धंस गई थी। ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, क पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल और कपिल जोशी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पीएमजीएसवाई की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विभाग पांच माह से 20 मीटर सड़क का ट्रीटमेंट नहीं कर पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाकर काम जल्द पूरा नहीं किया गया तो पीएमजीएसवाई के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेलुंता मय हलेथ भूस्खलन प्रभावित मोटर मार्ग की मरम्मत के लिए शासन को 45 लाख रुपये का इस्टीमेट भेजा गया था। कुछ दिन पहले ही उसकी स्वीकृति मिली है जिससे अब मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
-अवनीश भटनागर, एई, पीएमजीएसवाई नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें